नोएडा: ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के कोडली सेक्टर-149 में दो बदमाशों ने दिनदहाड़े बंदूक के बल पर लूट (Loot) की वारदात अंजाम दी। दो बदमाश यहां एक मनी ट्रांसफर (Money Transfer) और मोबाइल की दुकान में घुसे। एक बदमाश काउंटर पर खड़ा हो गया और दूसरे ने बड़े आराम से बैग में रखी बंदूक निकाली। इसके बाद दुकानदार जब तक कुछ समझ पाता उस पर बंदूक तान दी। दुकानदार को गनपॉइंट पर लेकर बदमाशों ने 35 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। बदमाश चंद सेकेंड में वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार कुलदीप बदमाशों के पीछे भागा, लेकिन वह बच निकले। कुलदीप ने फौरन पुलिस को सूचना दी। वहीं पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। (वीडियो इनपुट - मनीष सिंह)
from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/jsuS3C8
No comments:
Post a Comment