Wednesday, August 31, 2022

सैफई मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के साथ धरने पर बैठे शिवपाल, बोले...

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में चल रही 600 सुरक्षा कर्मियों सहित संविदा कर्मियों की हड़ताल को लेकर उनके साथ धरने पर बैठे थे। साथ ही उनकी उचित मांगों को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी वार्ता की, जिसके बाद वहां पर नए टेंडर को निरस्त कर दिया गया और फिर से पुरानी एजेंसी को बहाल करते हुए सभी कर्मचारियों को पुनः अपने कार्य पर नियुक्त कर दिया गया।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बिना किसी सूचना के अधिकारियों की कमीशन खोरी के चलते यह दूसरा टेंडर किया गया था। नया टेंडर लागू होते ही पुराने लोगों को हटाकर यहां लोगों की भर्ती की जाती, जिस पर सुरक्षाकर्मियों सहित संविदा कर्मियों की हड़ताल को सपोर्ट किया और उनकी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता की,जिस पर उन्होंने नए टेंडर को निरस्त करते हुए पुराने टेंडर को बाहर कर दिया।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/vz9IxcN

No comments:

Post a Comment

MP Police SI Recruitment 2026 notification out for 504 posts: Check dates, eligibility and physical standards

MP Police SI Recruitment 2026: The MPESB has released the MP Police Subedar and Sub-Inspector Recruitment 2026 notification for 504 posts. O...