कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल आ गया है। भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने शुक्रवार को 62 किलोग्राम के फाइनल में कनाडा की एना गोंडिनेज गोंजालेस को चित करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया। ये साक्षी का कॉमनवेल्थ गेम्स में पहला गोल्ड मेडल है। इससे पहले वो सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं। गोल्ड जीतने के बाद साक्षी भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि वो इस बार सोचकर ही आई थीं कि गोल्ड मेडल जीतना है। आखिर तक यही सोचती रही कि फिर मौका नहीं मिलने वाला है। 4-0 से पिछड़ने के बाद भी बाजी पलट दी।
from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/ZIAGFa3
No comments:
Post a Comment