ओडिशा के परलाखेमुंडी में एक परिवार ने अपने पालतू कुत्ते को बच्चे जैसा प्यार दिया। फीमेल डॉग अंजलि उनके साथ 17 साल तक रही। सोमवार को उसकी मौत हो गई। परिवार ने आंसू बहाते हुए उसे अलविदा कहा। बैंड बाजा मंगाया गया। कार को फूलों से सजाया गया। उसे पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम विदाई दी गई। कुत्ते के मालिक, टुन्नू गौड़ा ने अपने पालतू जानवर के लिए एक अंतिम संस्कार जुलूस निकाला। अंजलि को गोद में लेकर बाहर निकले टुन्नू ने उसे फूलों से सजी कार में रखा। उसे श्मशान तक ले जाया गया और यहां परंपरागत हिंदू रीति रिवाज के अनुसार चिता दी गई।
from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/x6HRTgb
No comments:
Post a Comment