Thursday, August 11, 2022

Chhapra Hooch Tragedy: छपरा में फिर से शराब कांड: जहरीली दारू पीने से 5 लोगों की मौत

छपरा: बिहार में सरकार बदलने के बाद भी जहरीली शराब से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार तड़के कथित रूप से जहरीली शराब पीनी से करीब 5 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि खबर लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से केवल 2 लोगों के मौत की पुष्टि की गई है। छपरा जिले में लगातार यह दूसरी घटना है। कुछ दिन पहले ही छपरा जिले में 12 से ज्यादा लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हुई थी। इस बार का मामला जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में भुआलपुर से जुड़ा है। यह गांव आरजेडी के विधायक जितेंद्र राय का पैतृक निवास स्थान है। शराब का मामला होने के चलते पीड़ित परिवार के लोग कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। बदनामी और मुकदमे के डर से कई लोग बिना जगजाहिर किए हुए छिप कर इलाज करा रहे हैं।

इतने सारे लोगों की गंभीर हालत होने पर पुलिस और जिला प्रशासन के पदाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा जिला अस्पताल में भेज दिया गया है। गांव वालों का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। छपरा में बीते 3 से 5 अगस्त के बीच मकेर और भेल्दी में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत हो गई थी। जांच में पता चला था कि एक भोज में शराब पीने से 30 से ज्यादा लोग बीमार हुए थे, जिनमें 15 लोगों की आंख की रौशनी प्रभावित हो गई।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/FuhBen0

No comments:

Post a Comment

WBCHSE HS Class 12th result: When and where to check Uchch Madhyamik results

The West Bengal Council of Higher Secondary Education will announce the WB Higher Secondary (HS) result 2026 today, May 14. Students can che...