Monday, August 15, 2022

Independence Day Celebration Ranchi : मोरहाबादी मैदान में सीएम हेमंत ने फहराया तिरंगा, किए ये बड़े ऐलान

Independence Day Celebration 2022: 76वें स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने रांची के मोरहाबादी मैदान में ध्वजारोहण किया। राजधानी में आयोजित मुख्य राजकीय समारोह में राष्ट्रीय तिरंगा फहराने के बाद मुख्यमंत्री ने (Hemant Soren Flag Hoisted Ranchi) परेड की सलामी ली। इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत ने कहा कि राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और प्रयोगशाला सहायक समेत अन्य के 37 हजार से अधिक पद रिक्त हैं। इन पदों पर नियुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाकर 6 महीने में नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। बिजली क्षेत्र में निरंतर सुधार के साथ ही राज्य के शहरी क्षेत्र को हरा-भरा बनाए रखने के लिए एक पेड़ लगाने पर 5 यूनिट बिजली मुफ्त उपलब्ध कराने की योजना पर काम किया जा रहा है।
रिपोर्ट- रवि सिन्हा, रांची




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/9WuZdmr

No comments:

Post a Comment

Telangana approves 5,000 police vacancies, TSLPRB to begin direct recruitment process across key police cadres

As per media reports, the Telangana government has approved the direct recruitment of 5,000 police personnel across multiple cadres. The rec...