Monday, August 1, 2022

Sanjay Raut Arrested: ED ने राउत को पात्रा चॉल घोटाले में किया गिरफ्तार, शिवसेना बोली- हमें उन पर गर्व है

प्रवर्तन निदेशालय ने शिवसेना सांसद संजय राउत को देर रात लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पात्रा चॉल घोटाले में ये कार्रवाई की गई है। इस बीच शिवसेना के नेताओं ने कहा है कि पूरी पार्टी, पूरा महाराष्ट्र राउत के साथ खड़ा है। पार्टी नेता विनायक राउत ने कहा कि हम ईडी या सरकार के सामने नहीं झुकेंगे। हम शिवसेना के लिए लड़ते रहेंगे। हमें उन पर गर्व है। वहीं संजय राउत के भाई और विधायक सुनील राउत (Sunil Raut) ने ईडी (ED) पर गंभीर आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि संजय राउत को गिरफ्तार करना था। इसलिए उनके खिलाफ जाली पेपर बनाए गए और उन्हें अरेस्ट किया गया।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/1ITgzuQ

No comments:

Post a Comment

WBCHSE semester system under review: Will West Bengal bring back annual Class 11 and 12 exams?

The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...