Tuesday, August 2, 2022

US China Tension : ताइवान पर क्यों भिड़ जाते हैं US-चीन? जानिए पूरी कहानी

अमेरिका और चीन की सेनाएं ताइवान के मसले पर आमने-सामने हैं। साउथ चाइना सी दोनों ही महाशक्तियों के बीच जंग का अखाड़ा बनता नजर आ रहा है। परमाणु हथियारों से लैस चीन और अमेरिका दोनों की सेनाएं अब एक-दूसरे के खिलाफ बड़े पैमाने पर मिसाइलें, युद्धपोत और फाइटर जेट तैनात कर चुके हैं।

संयुक्‍त राष्‍ट्र के मुखिया ने चेतावनी दी है कि एक गलती से दुनिया में परमाणु तबाही आ सकती है। ताजा विवाद अमेरिकी संसद की स्‍पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा की वजह से पैदा हुआ। चीन नैंसी पेलोसी की यात्रा का कड़ा विरोध कर रहा है।

इस बीच चीन ने अपने युद्धपोतों और फाइटर जेट को ताइवान की सीमा के पास तैनात कर दिया है। उधर, अमेरिकी सेना भी पूरी तरह से तैयार है। आपको बता दें कि चीन और ताइवान की आपसी तकरार आज की नहीं है। यह कई साल पुरानी है। आइए जानते हैं ताइवान के बारे में और चीन से तकरार की वजह के बारे में।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2fc1uhl

No comments:

Post a Comment

ICAI releases CA exam schedule for September-November 2026; check dates here

The Institute of Chartered Accountants of India (ICAI) has announced the September-November 2026 examination schedule for CA Foundation, Int...