रायसेन: एमपी (mp minister video viral) के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी के करतब देखकर आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे। 64 की उम्र में मंत्री डोल ग्यारस मेले में गजब की तलवारबाजी की है। तलवारबाजी करते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। तलवार के साथ-साथ मंत्री ने बन्नेट भी घुमाई है। इस दौरान मेले में मौजूद लोगों ने ताली बजाकर मंत्री प्रभुराम चौधरी का हौसला बढ़ाया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो रायसेन के रामलीला मार्ग का है।
रायसेन जिले में डोल ग्यारस के मौके पर अलग-अलग मंदिरों में चल समारोह निकाला गया है। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी भी एक जगह पर स्वागत के लिए खड़े थे। मंत्री प्रभुराम चौधरी प्रजापति समाज के जुलूस को देखकर अखाड़े में उतरने से खुद को रोक नहीं सके। इस दौरान उन्होंने अखाड़े में उतरकर तलवारबाजी की है। साथ ही बन्नेट भी घुमाई है। मंत्री प्रभुराम चौधरी इस दौरान जुलूस के साथ भी चले हैं। साथ ही वह भगवान के जयकारे भी लगाए हैं। उनके साथ बीजेपी के दूसरे नेताओं ने भी तलवारबाजी की है।
गौरतलब है कि एमपी के स्वास्थ्य मंत्री से पहले यहां के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मंदसौर में जगदीश देवड़ा भी तलवारबाजी करते नजर आए थे।
from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/zDcELxU
No comments:
Post a Comment