Noida Mercedes Fire CCTV Footage: उत्तर प्रदेश के नोएडा में सड़क पर खड़ी मर्सिडीज कार में आग लगाए जाने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस वीडियो में एक युवक अपनी बाइक से उतरता दिखता है। वह बड़े आराम से मर्सिडीज कार तक जाता है। उसके बोनट से लेकर विंड स्क्रीन तक पेट्रोल छिड़कता है। माचिस जलाता है और कार को आग के हवाले कर देता है। इसके बाद तेजी से अपनी बाइक पर बैठता है और फरार हो जाता है। यह हैरान करने वाला वीडियो नोएडा के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां घर के बाहर खड़ी मर्सिडीज कार पर युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। मर्सिडीज कार में आग लगी देख युवक मौके से फरार हो गया। वही पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके बाद पुलिस ने इस पूरे मामले की छानबीन की है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कुछ दिन पहले मर्सिडीज के मालिक ने अपने घर में मिस्त्री से टाइल्स का काम कराया था। उसके पैसे बकाया रह गए थे, जो मर्सिडीज के मालिक ने मिस्त्री को नहीं दिए। इसी गुस्से में उसने कार में आग लगा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी है। (इनपुट : मनीष सिंह)
from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/6rHpqiV
No comments:
Post a Comment