Saturday, September 17, 2022

CM अशोक गहलोत के पहुंचने से पहले कांग्रेस कार्यालय में लड़ पड़े कांग्रेसी, VIDEO वायरल

जयपुर: प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शनिवार 17 सितंबर को कांग्रेसी आपस में ही भिड़ पड़े। शनिवार को दोपहर 2:00 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित थी। इस बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, अजय माकन सहित कई पदाधिकारी आने वाले थे। मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले ही सेवादल के कार्यकर्ता आपस में लड़ पड़े। किसी बात पर विवाद होने के बाद दो नेता आपस में झगड़ने लगे। थोड़ी देर तक कहासुनी होने के बाद दोनों गुथम गुत्थी हो गए। इस दौरान कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ मीडियाकर्मियों भी मौजूद थे। बाद में कुछ सेवा दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर झगड़े को शांत करवाया।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/LzxC8QK

No comments:

Post a Comment

ICAI CA Foundation May 2026 result today at 11 am; check scorecard, qualifying marks and steps to download

The Institute of Chartered Accountants of India (ICAI) will announce the CA Foundation May 2026 result today at 11 am. Candidates can access...