Tuesday, September 6, 2022

Gwalior Women Innerwear Thief: महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चुराने वाले चोर का वीडियो आया सामने

ग्वालियर: एमपी के ग्वालियर में चार घरों से महिलाओं के अंडर गारमेंट्स की चोरी हो गई। इनमें तीन परिवारों ने इसे हल्के में लिया है। वहीं, चौथे परिवार ने अंडर गारमेंट्स गायब होने के बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरे को देखा है। सीसीटीवी में जो कुछ दिखा, उसे देखकर परिवार सन्न रह गया है। वीडियो में दिख रहा है कि रात में एक शख्स घर के अंदर घुसा है। वह जब बाहर निकलता है तो उसके हाथ में महिलाओं के अंडर गारमेंट्स है।


सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। इसके बाद पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, युवक ने कुछ घरों से नगदी की चोरी भी की है। हालांकि ऐसा करने के पीछे युवक की मंशा क्या है, यह उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस ने मामले की जांच अब शुरू कर दी है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/v0abRmh

No comments:

Post a Comment

Texas families begin applying for state-funded school vouchers as $1B program rolls out

Texas families can now apply for a new state voucher program, offering taxpayer-funded education savings accounts for private school tuition...