Sunday, October 30, 2022

Bharat Jodo Yatra: 52 साल के राहुल गांधी की फुर्ती देख सब हैरान, ऐसी दौड़ लगाई कि सब पीछे छूट गए!

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो में राहुल गांधी कभी किसी का हाथ थामे नजर आते हैं तो कभी पुश अप्स लगाते, कभी बच्चों के साथ खेलते हुए नजर आते हैं तो कभी टंकी के ऊपर चढ़ते हुए। इनके जरिए राहुल गांधी लोगों का दिल जीत रहे हैं।

अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राहुल गांधी के साथ कार्यकर्ताओं के अलावा कुछ बच्चे नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी इनसे कुछ बातें कर रहे हैं।

वे उनसे रेस लगाने को कहते हैं। जैसे ही राहुल गांधी की बच्चों के साथ रेस शुरू होती है तो वे कुछ इस तरह दौड़ते हैं कि सबको पीछे छोड़ देते हैं। इस दौरान राहुल गांधी का पूरा काफिला उनके साथ दौड़ने लगता है। 52 साल के राहुल गांधी की इस उम्र में ऐसी फुर्ती देखकर सब तारीफ कर रहे हैं।

इस उम्र में राहुल गांधी कितने फिट हैं। इस बात का सबूत देता है ये वीडियो। जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग राहुल गांधी की खूब तारीफें कर रहे हैं।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/H5QBNWK

No comments:

Post a Comment

MP Police SI Recruitment 2026 notification out for 504 posts: Check dates, eligibility and physical standards

MP Police SI Recruitment 2026: The MPESB has released the MP Police Subedar and Sub-Inspector Recruitment 2026 notification for 504 posts. O...