Wednesday, November 30, 2022

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के साथ पैदल चलीं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, भारत जोड़ो यात्रा पर पहले कही थी ये बात

एक दिन के ब्रेक के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार को उज्जैन के आरडी मेडिकल कॉलेज के सामने से फिर शुरू हुई। मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का ये नौंवा दिन है, जबकि यात्रा का 85वां दिन है। सुबह 6 बजे जब यात्रा शुरू होकर आगर मालवा की ओर बढ़ी , तो राहुल गांधी के साथ नजर आया एक जाना माना चेहरा। फिल्म इंडस्ट्री की अदाकारा स्वरा भास्कर। सफेद सूट पहने स्वरा भास्कर राहुल के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। साथ चलते हुए दोनों के बीच बातचीत भी होती रही। कई बार दोनों बात करते देखे गए।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/einhOTd

No comments:

Post a Comment

MP Police SI Recruitment 2026 notification out for 504 posts: Check dates, eligibility and physical standards

MP Police SI Recruitment 2026: The MPESB has released the MP Police Subedar and Sub-Inspector Recruitment 2026 notification for 504 posts. O...