Sunday, November 27, 2022

जेल में बंद गरीब कैदियों का जिक्र कर भावुक हुईं महामहिम, संविधान दिवस पर न्यायपालिका को दे गईं नसीहत

संविधान दिवस कार्यक्रम में दिया गया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस भाषण में उन्होंने कहा था कि विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका को देश और देशवासियों के लिए ‘समान सोच’ रखने की जरूरत है। इस दौरान मुर्मू ने मामूली अपराधों के लिए सालों से जेलों में बंद गरीब कैदियों का जिक्र करते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने कहा, ‘‘कहा जाता है कि जेलों में कैदियों की भीड़ बढ़ती जा रही है और और जेलों की स्थापना की जरूरत है। क्या हम विकास की ओर बढ़ रहे हैं? और जेल बनाने की क्या जरूरत है? हमें उनकी संख्या कम करने की जरूरत है।’’




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/i3Wt8B6

No comments:

Post a Comment

NIOS Class 10, 12 date sheet 2026 for theory exams released: Check schedule here

The National Institute of Open Schooling (NIOS) has released the theory exam date sheet for Class 10 and 12 for April 2026. Exams commence o...