Thursday, November 24, 2022

Patna News: बिहटा में 2 किलो सोने की लूट से सनसनी, दुकान के बाहर से ही माल ले गए लुटेरे

बिहटा, पटना: क्राइम हब के रूप में कुख्यात हो चुके बिहटा में लाखों की लूट की वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है। घटना गुरुवार तड़के की है। मिल रही जानकारी के अनुसार बिहटा के कन्हौली बाजार में गुप्ता ज्वेलर्स नाम की दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार जितेंद्र गुप्ता को बाइक सवार अपराधियों ने हथियार का भय दिखा लूट लिया। दुकानदार हो हल्ला मचाता, उससे पहले ही बदमाश आभूषणों से भरा थैला लेकर चंपत हो गए। आसपड़ोस के लोगों ने दुकानदार के लुट जाने की खबर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस लोगों से पूछताछ करने में जुटी है। पीड़ित दुकानदार के मुताबिक लुटेरे करीब दो किलो सोना लूट ले गए जिसकी कीमत लाखों में है।
रिपोर्ट- हनुमतेश्वर दयाल




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/4ISbM6P

No comments:

Post a Comment

MP Police SI Recruitment 2026 notification out for 504 posts: Check dates, eligibility and physical standards

MP Police SI Recruitment 2026: The MPESB has released the MP Police Subedar and Sub-Inspector Recruitment 2026 notification for 504 posts. O...