Friday, December 30, 2022

Begusarai News: बेगूसराय में अंगीठी ने ली 8 महीने के बच्चे की जान, देखिए वीडियो

बेगूसराय: भीषण ठंड के बीच बेगूसराय में आज सुबह अलाव से झोपड़ी घर में आग लग गई, जिसमें जलकर एक 8 महीने के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव की है। बताया जाता है कि चांदपुरा गांव निवासी हाको तांती की बेटी अपने 8 माह के बेटे रिशु कुमार के साथ मायके आई हुई थी। इस दौरान आज सुबह झोपड़ी के घर में वह रिशु कुमार को तेल लगाकर चारपाई पर सुला दिया था और चारपाई के नीचे मिट्टी के बर्तन में आग जला कर रख दिया था। इसके बाद घर के लोग बाहर काम में व्यस्त हो गए। इस बीच आग ने धीरे-धीरे चारपाई को जकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बेगूसराय में ठंड से बुरा हाल
वहीं दूसरी ओर भीषण कोहरे और कनकनी की वजह से सड़कों पर आवाजाही पर जहां असर पड़ रहा है। ठंड की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सड़कों पर कोहरे की वजह से 20 से 30 मीटर दूर देखना भी मुश्किल हो गया था। भीषण कोहरा और ठंड की वजह से लोग लगातार आग के पास बैठ खुद को गर्म रख रहे हैं। इस दौरान आग जलाने में थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा भी हो रही है। ठंड में घरों में आग जलाने से पहले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि आग जलाकर घरों में रखने में लापरवाही से आग लगने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में लोग आग तापने के बाद फौरन उसे बुझा दे ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
रिपोर्ट- संदीप कुमार




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/RWvNEk4

No comments:

Post a Comment

WBCHSE semester system under review: Will West Bengal bring back annual Class 11 and 12 exams?

The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...