छपरा : बिहार के छपरा में शराब से मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा, अब तक 55 लोगों की जान गई है। इस बीच बीजेपी नेताओं का एक दल शुक्रवार को छपरा पहुंचा। इस टीम में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता सम्राट चौधरी शामिल हैं। उन्होंने शुक्रवार को मशरख थाना के हिसुआपुर का दौरा किया। यहां काफी संख्या में जहरीली शराब से लोगों की मौत हुई। यहां अपनों को खोने वाली एक पीड़ित महिला से विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी ने मुलाकात की। गोद में मासूम से बच्चे को लिए इस महिला ने अपना दर्द बीजेपी नेताओं को बताया। इसी बीच डीएसपी समेत पुलिस अफसर भी इसुआपुर पहुंचे थे। विजय सिन्हा ने डीएसपी की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने जहरीली शराब मामले की निष्पक्ष जांच करने की बात कही।
रिपोर्ट- केशव सुमन, छपरा
from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/IejFGJ1
No comments:
Post a Comment