Saturday, December 31, 2022

पठान फिल्म में भगवा के अपमान पर भड़के चिन्मयानंद, 'बेशर्म' शाहरुख को दी पाकिस्तान जाने की सलाह

खंडवाः शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान में भगवा रंग के अपमान पर विवाद जारी है। संत श्री चिन्मयानंद बापू ने इस मामले में शाहरुख खान पर निशाना साधा है। चिन्मयानंद ने कहा है कि भगवा रंग भारत की शान है। शाहरुख खान ने इसका अपमान किया है। उन्हें भारत छोड़ कर पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

खंडवा में पत्रकारों से बात करते हुए चिन्मयानंद ने कहा कि पठान फिल्म में भगवा रंग को गाली दी गई है। मैं ऐसे पूरे समुदाय के लोगों से कहना चाहता हूं कि जिस देश में तुम रहते हो, उसके तिरंगे में भी भगवा रंग है। भगवे रंग को बेशर्म कहने से बड़ी दुख की बात नहीं हो सकती है। मैं पूरे देश से अपील करता हूं ऐसी फिल्म का कड़ा विरोध होना चाहिए और सेंसर बोर्ड को ऐसी फिल्मों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। चिन्मयानंद ने कहा कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने पठान फिल्म में अश्लीलता दिखाई है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/ZtECc3O

No comments:

Post a Comment

WBCHSE semester system under review: Will West Bengal bring back annual Class 11 and 12 exams?

The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...