Sunday, December 25, 2022

'मरो...चाहो बचो कोई सुनवाई नहीं हो रही', अंबेडकर कॉलोनी के जर्जर घर को लेकर महिलाओं में आक्रोश

कटिहार : बिहार में महादलितों पर खूब राजनीति होती है लेकिन उनके दर्द की सुधि लेने वाला कोई नहीं है। इसकी जमीनी हकीकत बिहार के कटिहार में देखने को मिल रही है, जहां कटिहार नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 में स्थित अंबेडकर कॉलोनी की स्थिति पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। यहां लोग कॉलोनी में जान जोखिम में डालकर रहने को मजबूर हैं। इसको लेकर लोगों में आक्रोश है।

स्थानीय महिलाओं के मुताबिक, कॉलोनी को बने 20 साल गुजर चुके हैं। आबादी बढ़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। घर भी जर्जर स्थिति में हैं। खाने में बालू गिरता है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। ऐसे में स्थानीय प्रतिनिधियों के खिलाफ उनमें काफी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि अभी नगर निगम चुनाव हैं फिर से नेता वादे करेंगे और चले जाएंगे। हालांकि, उस बार वोट उसे देंगे जो हमारी समस्याओं पर ध्यान देंगे।
रिपोर्ट- मो. असदुर रहमान, कटिहार




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/6wHWm1l

No comments:

Post a Comment

WBCHSE semester system under review: Will West Bengal bring back annual Class 11 and 12 exams?

The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...