Monday, December 26, 2022

Chhapra Crime News: छपरा में 'रंगदारी के लिए गाड़ी को कुदाल से फोड़ डाला', देखिए वीडियो

छपरा: जिले में एक शख्स के दबंगई का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक शख्स हाथ में कुदाल लेकर पहले तो गाली गलौज करता है और उसके बाद घर के बाहर लगी एक टाटा नेक्सन गाड़ी में जबरदस्त तोड़फोड़ करके गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर देता है। वीडियो नगर थाना के साधना पूरी मोहल्ले का है। मामले को लेकर नगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमें राकेश सिंह नामक एक शख्स को आरोपी बनाया गया है और रंगदारी के लिए तोड़फोड़-मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। वीडियो में मारपीट और तोड़फोड़ करने के बाद आरोपी शख्स कहता है कि मेरा वीडियो बनाओ।

रंगदारी से जुड़ा है मामला
मामला रंगदारी को लेकर विवाद का बतलाया जा रहा है। इस मामले में छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत साधना पुरी मोहल्ला निवासी सौरभ श्रेयस की पत्नी रागिनी कुमारी ने नगर थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है। इसमें सारण एकेडमी मोहल्ला निवासी राकेश कुमार सिंह को आरोपी बताया गया है। राकेश एकमा थाना क्षेत्र के भुईली गांव का मूल निवासी बताया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/eP68lDu

No comments:

Post a Comment

WBCHSE semester system under review: Will West Bengal bring back annual Class 11 and 12 exams?

The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...