Monday, December 26, 2022

Chhapra News: छपरा में ATM काट पौने 9 लाख रुपए ले उड़े चोर, देखिए वीडियो

छपरा: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सांढा के पास स्थित सेंट्रल बैंक का एटीएम काटकर कर चोरों ने लाखों की चोरी कर ली। बैंक ने 8 लाख 75 हजार चोरी का दावा किया है। चोर रात भर गैस कटर से एटीएम को काटते रहे लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से चोरों ने एटीएम को काटकर कैशबॉक्स तक को बाहर निकाल दिया है। एटीएम के सभी सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए गए है। बैंक के सहायक प्रबंधक विकास कुमार ने बताया कि 8,75,000 कैश की चोरी हुई है। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे और हार्ड डिस्क को क्षतिग्रस्त कर दिया है। मुफस्सिल थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में सीसीटीवी कैमरे की जांच की है। घटना के वक्त एटीएम में कोई भी सुरक्षा गार्ड नहीं था। इसके पहले भी इलाके में एटीएम चोरी की घटनाएं हो चुकी है। इसके बावजूद पुलिस की सक्रियता नहीं बढ़ी और दूसरी घटना को चोरों ने अंजाम दे कर पुलिस को खुली चुनौती दी है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/0dfYnsx

No comments:

Post a Comment

WBCHSE semester system under review: Will West Bengal bring back annual Class 11 and 12 exams?

The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...