Tuesday, December 27, 2022

Nalanda News: सीएम नीतीश के गृह जिले में पानी भरते ही धराशायी हो गया ड्रीम प्रोजेक्ट, देखिए वीडियो

नालंदा: नगरनौसा प्रखंड की कछियावां पंचायत के वार्ड संख्या 15, अकैड़ गांव में नल-जल योजना से लगी पानी की टंकी अचानक फट गई। उसमें भरा पानी नीचे गिर गया। वार्ड में तीन साल पहले टंकी लगायी गयी थी। ग्रामीण योजना में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाकर गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीण धीरेन्द्र कुमार, टिंकू पटेल, गुड्डू कुमार, रंजीत कुमार, मनीष कुमार, कुंदन कुमार आदि का कहना है कि पानी टंकी में कभी-कभार ही पानी भरा जाता था। वह भी आधे से कम। हमेशा मोटर से ही सीधे घरों में पानी सप्लाई किया जाता था। मंगलवार को जैसे भी टंकी को पूरा पानी से भरा गया, वह बीच से फट गयी। आरोप है कि योजना के प्राक्कलन के अनुसार काम नहीं किया गया है। योजना में लगायी गयी सामग्री घटिया है। सरकारी राशि की बंदरबांट का भी ग्रामीणों ने आरोप लगाया। उधर बीपीआरओ रमेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। वैसे जिले का यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले हरनौत, हिलसा और अन्य गांव में भी पानी भरते ही नल जल की टंकी धराशायी हो चुकी है।

रिपोर्ट- प्रणय राज




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/Db9Ia6n

No comments:

Post a Comment

WBCHSE semester system under review: Will West Bengal bring back annual Class 11 and 12 exams?

The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...