Sunday, December 25, 2022

Patna Crime News: पटना में चौकीदार की ईंट-पत्थर से कूच कर हत्या, इलाके में पसरा खौफ

पटना: पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक चौकीदार की ईंट पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। अपराधियों इतने बेखौफ थे कि हत्या के बाद चौकीदार की लाश को उसके घर के पास ही फेंक दिया। ये वारदात पटना से सटे बिहटा बोरिंग ऑफिस परिसर के पास अंजाम दी गई। मृतक की पहचान बिहटा के जिनपुरा-गौरैया स्थान निवासी 40 वर्षीय राकेश पासवान के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलने पर दलबल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका था। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि हत्या में चौकीदार के जानने वालों का हाथ भी हो सकता है। वहीं थानेदार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बकौल थानेदार अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस हर संभव जगहों पर छापेमारी कर रही है।
रिपोर्ट- हनुमतेश्वर दयाल




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/YZSt0XE

No comments:

Post a Comment

WBCHSE semester system under review: Will West Bengal bring back annual Class 11 and 12 exams?

The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...