Friday, December 23, 2022

'पाकिस्तान चले जाएं अब्दुल बारी सिद्दीकी' बीजेपी का आरजेडी नेता पर करारा पलटवार, देखिए VIDEO

पटना : बिहार में सत्ताधारी आरजेडी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी (Abdul Bari Siddiqui) का एक वीडियो वायरल हो रहा। उन्होंने कहा कि उनके बच्चे बाहर रहते हैं। वो अपने बच्चों को यही कहना चाहते हैं कि वह वहीं रह जाएं, वहीं की ही नागरिकता रखें, क्योंकि देश का माहौल ठीक नहीं है। अब्दुल बारी सिद्दीकी के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद (Nikhil Anand) ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सिद्दीकी जैसे लोग सेक्युलर लिबरल मुखोटे में राष्ट्र विरोधी और धार्मिक एजेंडा चलाते हैं। बीजेपी नेता कहा कि ये लोग मदरसा संस्कृति से अभी भी बाहर नहीं निकल पाए हैं।

निखिल आनंद ने कहा कि सिद्दीकी का बयान आरजेडी की विचारधारा को दिखाता है और साबित करता है की आरजेडी किस तरह धार्मिक तुष्टीकरण और मुस्लिमपरस्ती की राजनीति करती है। उन्होंने सिद्दीकी की निंदा करते हुए कहा कि जिस व्यक्ति को भारत राष्ट्र और उसके संविधान में आस्था नहीं, वह निश्चित ही देशद्रोही है। सिद्दीकी भड़काऊ बयान देकर अपने किन आकाओं को खुश करना चाहते हैं? निखिल ने कहा कि सिद्दीकी सपरिवार पाकिस्तान चले जाएं तो बेहतर होगा।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/LKRnDFW

No comments:

Post a Comment

WBCHSE semester system under review: Will West Bengal bring back annual Class 11 and 12 exams?

The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...