नोटबंदी को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने बीजेपी को नोटबंदी दिवस मनाने की सोमवार को चुनौती दी। हैदराबाद से सांसद ने नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की जो कालेधन का प्रवाह रोकने समेत अन्य कारणों से की गई थी। उन्होंने दावा किया कि नोटबंदी से अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है।
ओवैसी के मुताबिक, नोटबंदी का फैसला गलत था क्योंकि इससे सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि की दर 2019-2020 में घटकर चार फीसदी रह गई जबकि 2016-17 में यह 8.3 प्रतिशत थी।
from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/L3OlRyY
No comments:
Post a Comment