Monday, January 2, 2023

LIVE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जयपुर के राजभवन में करेंगी संविधान उद्यान का लोकार्पण

जयपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजभवन में बने संविधान पार्क और इससे जुड़े सौंदर्यीकरण कार्यों का मंगलवार को लोकार्पण करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू राजभवन में कथौड़ी एवं सहरिया आदिवासी समूहों के साथ संवाद भी करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 11.20 बजे यहां स्थापित मयूर स्तम्भ, फ्लैग पोस्ट, गांधी प्रतिमा एवं महाराणा प्रताप की अपने घोड़े चेतक के साथ विश्रान्ति मुद्रा में स्थापित प्रतिमा का अवलोकन करेंगी। इसके बाद वे संविधान पार्क का लोकार्पण एवं अवलोकन करेंगी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री शांति धारीवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन शिरकत करेंगे।

राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने 26 जनवरी 2022 को राजभवन में संविधान उद्यान का शिलान्यास किया था। आगंतुकों से कोविड-19 प्रोटोकॉल की पालना करने और फेस मास्क लगाकर कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अनुरोध किया गया है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/1FaLCPt

No comments:

Post a Comment

MP Police SI Recruitment 2026 notification out for 504 posts: Check dates, eligibility and physical standards

MP Police SI Recruitment 2026: The MPESB has released the MP Police Subedar and Sub-Inspector Recruitment 2026 notification for 504 posts. O...