Tuesday, September 28, 2021

Caste Census : उपेंद्र कुशवाहा को अब भी उम्मीद, जातीय जनगणना की मुहिम को आगे ले जाएंगे सीएम नीतीश, देखिए VIDEO

दिनकर, पटना
केंद्र की ओर जातीय जनगणना पर स्पष्ट रुख के बाद भी बिहार में इस मुद्दे पर घमासान थमता नहीं दिख रहा। अब जेडीयू संसदीय बोर्ड के चेयरमैन उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हम लोगों का यह कमिटमेंट है कि जातीय जनगणना होना चाहिए। अभी भी हमें उम्मीद है ये होगा। नीतीश कुमार के नेतृत्व में इस काम को आगे बढ़ाना है। विशेष राज्य के दर्जे को लेकर मांझी के बयान पर उन्होंने कहा कि हमने अभी नहीं देखा है इसलिए इस पर अभी कमेंट नहीं किया जा सकता। जदयू की नई टीम पर कहा कि संगठन को मजबूत किया जा रहा है। सबको बधाई है। देखिए जेडीयू नेता ने क्या कहा...




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/39Nsbwl

Bihar Politics : 'कैप्टन की गुगली में बोल्ड हो गए सिद्धू', नीतीश के मंत्री जीवेश मिश्रा ने कन्हैया की कांग्रेस में एंट्री पर यूं कसा तंज

दिनकर, पटना
नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इसको लेकर बिहार सरकार में मंत्री जीवेश मिश्रा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सिद्धू की पारी लम्बे समय तक बीजेपी के साथ चली क्योंकि हम लोग 'सबका साथ सबका विकास' के साथ थे। लेकिन उस पिच पर वो खेल नहीं पाए और कैप्टन की गुगली में बोल्ड हो गए।

बीजेपी नेता और श्रम मंत्री जीवेश मिश्रा ने कन्हैया कुमार के कांग्रेस ज्वाइन करने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कन्हैया कुमार कांग्रेस गई ज्वाइन कर रहे हैं, कांग्रेस आई ज्याइन करते तो ठीक रहता, वैसे हमको कोई चिंता नहीं है। कन्हैया के आने से महागठबंधन पर असर को लेकर मंत्री जीवेश मिश्रा ने क्या कहा देखिए।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3CSxCqh

खुले मैदान में आयोजित हो सकेगी रामलीला

देशभर में तेजी के साथ फैल रहे कोरोना संक्रमण के बीच आगामी नवरात्र, दशहरा व दीपावली की तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं। ऐसे में हिन्दू पर्वों का सम्मान बनाए रखने के साथ महामारी को ध्यान में रखते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से खास निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार, इस बार दशहरा से पूर्व मनाए जाने वाले रामलीला के कार्यक्रम को खुले में आयोजित करने का निर्देश दिया गया है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3F3Abbg

प्रियंका का दौरा, कोरोना की नई गाइडलाइन...यूपी की टॉप 5 खबरें

यूपी कांग्रेस के चुनावी अभियान के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी यूपी के दौरे पर पहुंच रही हैं। हालांकि इस बीच बीजेपी ने पंजाब कांग्रेस के संकट को लेकर उनके दौरे पर सवाल उठाए हैं। उधर, देशभर में तेजी के साथ फैल रहे कोरोना संक्रमण के बीच आगामी नवरात्र, दशहरा व दीपावली की तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं। ऐसे में हिन्दू पर्वों का सम्मान बनाए रखने के साथ महामारी को ध्यान में रखते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से खास निर्देश जारी किए गए हैं।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3AOTYsc

धर्मांतरण मामले में मौलाना कलीम सिद्दीकी रिमांड पर

यूपी एटीएस ने रविवार को धर्मांतरण मामले में मौलाना कलीम सिद्दीकी के तीन अन्य साथी मोहम्मद सलीम, हाफिज इदरीस और कुणाल चौधरी उर्फ आतिफ चौधरी को गिरफ्तार किया था। सोमवार को कोर्ट ने एनआईए और एटीएस को तीनों की सात दिन की रिमांड दे दी है। ये रिमांड मंगलवार सुबह 10 बजे से शुरू हुई है। रविवार को एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया था कि कलीम जहां भी धर्मांतरण के कार्यों के लिए जाता था। वहां उसके सहयोग के लिए तीनों आरोपी साथ-साथ रहते थे। इस काम में सलीम 17 साल और इदरीस 20 साल से कलीम का साथ दे रहा था। यह दोनों धर्मांतरण के लिए लोगों से संपर्क करते थे और इस्लाम धर्म में शामिल होने की दावत देते थे।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3ATkFw6

धर्मांतरण पर यूपी के सीनियर आईएएस का वीडियो वायरल

कानपुर में मंडलायुक्त रहे सीनियर आईएएस इफ्तिखारूद्दीन का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। आईएएस अधिकारी का वीडियो वायरल होने के बाद शासन और प्रशासन में हडकंप मच गया। कानपुर पुलिस कमिश्नर असीम अरूण ने वायरल वीडियो की जांच डीसीपी ईस्ट सोमेंद्र मीणा को सौंपी है। पुलिस इस बात की जांच करेगी कि आईएएस अधिकारी के वीडियो में कोई अपराध प्रदर्शित हो रहा है या नहीं।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/39LSy60

पीडीएस घोटाले पर घिरे सीएम भूपेश बघेल, रमन सिंह ने लगाया आरोपी अधिकारियों को बचाने का आरोप

पीडीएस घोटाले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह की भूमिका पर सवाल उठने के बाद बीजेपी उनके खिलाफ आक्रामक हो गई है। पूर्व सीएम रमन सिंह ने बघेल पर आरोपी अधिकारियों को बचाने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने दोनों आरोपी अधिकारियों को तत्काल बर्खास्त करने की भी मांग की है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3EZ2W8G

WBCHSE semester system under review: Will West Bengal bring back annual Class 11 and 12 exams?

The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...