Sunday, February 20, 2022

Haryana: Students' parents protest April exam



from Latest Education news - Board Exam Results, Admit Cards, Exam Paper Analysis and Question Papers | Times of India https://ift.tt/EftvMcd

Watch out for ‘illegal’ schools



from Latest Education news - Board Exam Results, Admit Cards, Exam Paper Analysis and Question Papers | Times of India https://ift.tt/uhwWegj

Khandwa News : बाल सुधार गृह से सात नाबालिग फरार, टॉयलेट की दीवार तोड़ बनाया था रास्ता

खंडवा : शहर के बाल सुधार गृह से सात नाबालिग फरार (khandwa bal sudhar grih home) हो गए हैं। इसके बाद हड़कंप मच गया है। जेल की दीवार में सुरंग बनाकर बाल अपराधी दिनदहाड़े फरार (seven minors absconded) हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। इसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही शहर में जगह-जगह पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। फरार अपराधियों की तलाश की जा रही है।

मैं सरकार बनाती हूं, चलाता कोई और, 2024 में मैं लड़ूंगी चुनाव... उमा भारती ने किया ऐलान

फरार होने वाले बच्चे में खरगोन जिले के तीन नाबालिग, हरदा जिले के तीन और एक बुराहनपुर का बताया जा रहा है। पूरे मामले पर सीएसपी का कहना है कि बच्चों ने टॉयलेट की दीवार तोड़कर रास्ता बनाया और उस रास्ते से फरार हुए हैं। अभी तक फरार बच्चों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। फरार हुए बाल अपराधियों पर कई संगीन मामले दर्ज हैं।


नाबालिगों के फरार होने के बाद बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। आखिर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए यहां बच्चे कैसे फरार हो गए हैं। इसे लेकर अन्य कैदियों से भी पूछताछ की जा रही है। #KhandwaNews #KhandwaBalSudharHome #MPNews




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/TV96Gbx

मैनपुरी में पोलिंग बूथ के पास BJP कार्यकर्ता को लगी गोली, हालत गंभीर

यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) के तीसरे चरण का मतदान रव‍िवार को खत्‍म हो गया। इस दौरान मैनपुरी ज‍िले में पोलिंग बूथ के पास बीजेपी के कार्यकर्ता को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली मारने का आरोप सपा के समर्थकों पर लगा है। कार्यकर्ता को गंभीर घायल हालत में मैनपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग की लाइव तस्वीरें एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताब‍िक, घटना मैनपुरी सदर कोतवाली इलाके की है। शहर के अवध नगर मोहल्ले के पोलिंग बूथ के पास बीजेपी कार्यकर्ता अमन पांडेय को गोली मार दी गई। गोली मारने का आरोप सपा समर्थकों पर लगा है। घटना में गंभीर घायल अमन पांडेय 22 वर्ष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने सभांसद पप्पी मिश्रा के ऊपर फायर किया था लेकिन गोली अमन पांडेय को लग गई। मामले में पुलिस तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है। मौके पर पुलिस घटना की जांच कर रही है। (इनपुट: आशीष सक्सेना, मैनपुरी)




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/duM0ojX

Uma Bharti Video : उमा भारती का छलका दर्द, मैं सरकार बनाती, चलाता कोई और है

छतरपुर : पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Uma Bharti big announcement) ने एक बार फिर से सक्रिय राजनीति में वापसी के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि मैं 2024 लोकसभा चुनाव (Uma Bharti contest elections in 2024) लड़ूंगी। साथ ही उमा ने यह भी कहा है कि मैं सरकार बनाती हूं, चलाता कोई और है। इसके साथ ही उमा भारती ने केन बेतवा लिंक परियोजना पर भी बात की है। इसके स्वीकृत होने के बाद उमा भारती छतरपुर जिले के उस मंदिर पहुंची, जहां उन्होंने इस योजना के लिए मन्नत मांगी थी। मंदिर दर्शन करने के बाद उमा भारती ने एक सभा को संबोधित किया।

MP Weather News : आसमान हुए साफ तो लुढ़का तापमान, कई जगहों पर बारिश की संभावना

उमा भारती ने कहा कि जिस मंदिर में वह प्रसाद चढ़ाने के लिए आई हैं, उसी मंदिर में उन्होंने केन बेतवा लिंक परियोजना की मन्नत मांगी थी जो कि अब पूरी हो गई है। पलायन पर चर्चा करते हुए उमा भारती ने कहा कि बुंदेलखंड से पलायन होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हर वर्ष 10 लाख लोग पूरे बुंदेलखंड से रोजगार की तलाश में पलायन कर जाते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी मजदूर अपनी जन्मभूमि छोड़कर नहीं जाना चाहता है लेकिन बेरोजगारी के चलते युवा और ग्रामीण पलायन कर जाते है। #UmaBharti #UmaBhartiContestElections #MPNews




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/wC6aKry

Hijab issue about right to education & freedom of choice: Lawyers



from Latest Education news - Board Exam Results, Admit Cards, Exam Paper Analysis and Question Papers | Times of India https://ift.tt/eUqO8lz

उन्‍नाव रैली में मंच पर मोदी के पैर छूने लगे BJP जिलाध्‍यक्ष, फिर प्रधानमंत्री ने किया दिल जीतने वाला काम

यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) को लेकर चुनाव प्रचार जोरों पर है। रव‍िवार को उन्नाव ज‍िले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने जनसभा कर बीजेपी के ल‍िए वोट मांगा। इस दौरान एक द‍िलचस्‍प वाकया हुआ। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्‍वागत करते हुए उन्‍नाव बीजेपी के जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने उन्‍हें भगवान राम की प्रत‍िमा भेंट की और उनके पैर छुए। इस पर प्रधानमंत्री ने बीजेपी ज‍िलाध्‍यक्ष को फौरन टोका और उनके पैर छुए। इस दौरान कहा गया क‍ि संगठन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वोपरि माना और जिलाध्यक्ष के पैर छुए। यह भी चर्चा है कि जिन्होंने राम दरबार दिया है उससे पैर छुआने नहीं बल्कि उसके पैर छूने चाहिए। वैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लोगों को इस प्रकार के सम्मान देने के कई प्रसंग पहले भी सामने आए हैं।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/LNvmkJd

WBCHSE semester system under review: Will West Bengal bring back annual Class 11 and 12 exams?

The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...