Wednesday, March 2, 2022

यूक्रेन में फंसे एमपी के 193 छात्रों ने सरकार से मांगी मदद, 60 अपने घर पहुंचे, नरोत्तम मिश्रा ने दी जानकारी

भोपालः मध्य प्रदेश के 60 छात्र बुधवार तक युद्धग्रस्त यूक्रेन से वापस अपने घर लौट चुके हैं। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को यह जानकारी दी। मिश्रा ने कहा कि यूक्रेन से वापस लौटने के लिए अब तक 193 छात्रों ने प्रदेश सरकार से सहायता के लिए संपर्क किया है। इनमें से 60 छात्र प्रदेश में अपने घरों तक वापस आ चुके हैं।

गृह मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के एसपी को यूक्रेन मे फंसे छात्रों के परिवार के सदस्यों से संपर्क करने का निर्देश दिया है। मंगलवार शाम तक पुलिस ने ऐसे 165 परिवारों से संपर्क किया और उनकी चिंताएं दूर की। इससे पहले राज्य सरकार ने जानकारी दी थी कि मंगलवार को भोपाल और ग्वालियर के दो-दो और जबलपुर, इंदौर, छिंदवाड़ा, रतलाम और नर्मदापुरम के एक-एक छात्र सहित कुल नौ छात्र अपने घर पहुंच चुके हैं।

केंद्र सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा शुरू किया है। इसके तहत विशेष विमान से उन्हें स्वदेश वापस लाया जा रहा है। इस बीच, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सुनिधि नाम की एक लड़की बात की जो कि यूक्रेन से कटनी स्थित अपने घर वापस पहुंची है। #RussiaUkraineWar, #NarottamMishra, #MPNews




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/yQkGpje

Tuesday, March 1, 2022

Gwalior Matrimonial Website News : मीठी बातों को सुन ड्रीम गर्ल को पाने की चाहत... 11 राज्यों के 1000 लोग झांसे में आए

ग्वालियर : शहर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो फर्जी मेट्रोमोनियल साइट (Gwalior matrimonial website news)चलाकर शादी के लिए इच्छुक लोगों को ठगने का काम करता था। इस गिरोह के शिकार 11 राज्यों के लोग हुए हैं। पिछले 2 साल के भीतर गिरोह ने सैकड़ों लोगों (dream girl cheted one thousand people) को लाखों रुपए की चपत लगाई है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को बड़ी संख्या में मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर आदि मिले हैं। इस गिरोह के जाल में आमलोग कारोबारी सहित पुलिस कर्मचारी और समाज के अन्य तबके के लोग आए हैं।



पकड़े गए लोगों में 4 लड़कियां हैं जबकि दो इनके सहयोगी पुरुष की गिरफ्तार किए गए हैं। सभी लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि कंप्यूटर और लैपटॉप के भीतर का डाटा निकालने के बाद इस गिरोह की कारगुजारियों के कुछ और खुलासे हो सकते हैं। दरअसल, पुलिस अधीक्षक को इस गिरोह के बारे में पिछले दिनों शिकायत मिली थी। इसके बाद एसपी ने क्राइम ब्रांच पुलिस को अलर्ट किया और इस गिरोह पकड़ने के लिए जाल बिछाया। #GwaliorDreamGirls #MarriageScam #GwaliorPolice




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/aU1Y4dt

Team ‘MintMoney’ wins NITK HackVerse 3.0



from Latest Education news - Board Exam Results, Admit Cards, Exam Paper Analysis and Question Papers | Times of India https://ift.tt/g0deZWr

BJP सरकार में मुस्लिम समाज के लोगों से सौतेला और पक्षपात वाला रवैया: मायावती

यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) में बीएसपी मुखिया मायावती मंगलवार को मिर्जापुर पहुचीं। यहां पर उन्होंने सिटी ब्लाक के चंदईपुर में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर मायावती ने कहा कि बीजेपी सरकार में पक्षपात वाला मामला अपनाया गया है। इस बार बीजेपी की सरकार में ब्राह्मण समाज उपेक्षित महसूस कर रहा है। साथ ही केंद्र की गलत नीतियों के कारण गरीब बेरोजगार परेशान है। इस दौरान उन्‍होंने बीजेपी, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला और कहाकि एकमात्र बीएसपी ही आपकी हितैषी पार्टी है और अपना वोट बीएसपी को ही देना है। मायावती को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

'कांग्रेस दलित और पिछड़ावर्ग विरोधी पार्टी है'
सभा को सम्बोधित करते हुए मायावती ने कहाकि कांग्रेस पार्टी जातिवादी के साथ दलित और पिछड़ा वर्ग विरोधी पार्टी है । जब यह सत्ता में होती है तो दलितों को भूल जाती है । दलित इन्हें याद नहीं रहते हैं। इसलिए बीएसपी को बनाने की जरूरत पड़ी।

सपा गुंडों की पार्टी है- मायावती
मायावती ने कहा कि, सपा की सरकार में ज्यादातर लोग गुंडे,माफिया और लूट खसोट वाले होते है । इसमें एक विशेष क्षेत्र और सीमित लोगों का प्रभाव ही रहता है। कहाकि महापुरुषों के सम्मान और जनहित योजनाओं के जो भी नाम रखें गये थे, जैसे संत रविदास नगर का नाम भी सपा ने बदल दिया। लेकिन हमारी पार्टी ने ऐसा नहीं किया।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/AFzM15q

Maharashtra: 1250 MBBS seats likely to be open for aspirants in state's admission round



from Latest Education news - Board Exam Results, Admit Cards, Exam Paper Analysis and Question Papers | Times of India https://ift.tt/QdPNMhc

Jyotiraditya Scindia: रोमानिया पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, छात्रा के सवाल पर कहा... तुम अभी राजनीति में न पड़ो

ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया के बुखारेस्ट पहुंचे। इस दौरान बिहार की बेटी विशाखा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से बातचीत की। बताया कि अभी उसका भाई यूक्रेन के खारकीव में फंसा हुआ है। जब छात्रा ने सिंधिया से कहा कि हमारी सरकार पूरी तरह से न्यूट्रल है तो सिंधिया ने जवाब देते हुए कहा कि अभी तुम राजनीति में न पड़ो। साथ ही उन्होंने छात्रा को बाहर निकालने की जिम्मेदारी ली। उन्होंने कहा कि तुम सबको निकालने के लिए पीएम मोदी ने यहां मुझे भेजा है। एक छात्र की मौत से छात्रों में डर के बारे में बताया।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/A8KhsDc

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र ने मांगी मदद, अब खाने का सामान भी नहीं बचा

यूक्रेन में फंसे मध्य प्रदेश के धार जिले के एक छात्र ने अपनी हालत बताई है। खारकीव के मेट्रो स्टेशन में फंसे छात्र ने कहा है कि उनके पास खाने-पीने का सामान ज्यादा नहीं बचा और कहीं से कोई मदद नहीं मिल रही। यूक्रेन या भारत की सरकार उसके साथ फंसे भारतीय छात्रों की कोई मदद नहीं कर रही। उन्हें 1500 किमी दूर बॉर्डर तक पहुंचने को कहा जा रहा है जबकि बाहर बमबारी हो रही है। दूतावास के लोग फोन पर कह रहे- मरोगे नहीं।

छात्र प्रतीक पाटीदार धार जिले के घाटाबिल्लोद का रहने वाला है। पिछले चार दिनों से प्रतीक अपने दोस्तों के साथ खारकीव मेट्रो स्टेशन में रह रहा है। यहां कोई सुविधा नहीं है और बाहर बमबारी हो रही है। धमाकों की आवाज रह-रहकर वहां फंसे लोगों को साफ सुनाई दे रहे हैं। धमाकों के दौरान मेट्रो स्टेशन में भारी वाइब्रेशन हो रहा है। फर्श पर बैठे लोग इससे सहम जाते हैं।

प्रतीक ने बताया कि अब उनके पास खाने-पीने का सामान भी ज्यादा नहीं बचा। यूक्रेन सरकार उनके खाने-पीने की खास व्यवस्था नहीं कर रही। स्टेशन के अंदर बच्चे बीमार हो रहे हैं। उन्हें दवा तक नहीं मिल रही।प्रतीक के साथ करीब 70-75 भारतीय छात्र मेट्रो स्टेशन में छुपे हुए हैं। उनके साथ यूक्रेन के स्थानीय लोग भी अपने घर छोड़कर वहांहैं। प्रतीक का कहना है कि भारतीय दूतावास भी उनकी कोई मदद नहीं कर रहा है। दूतावास के नंबर पर बात कर खाने की दिक्कत के बारे नें बताया तो जवाब मिला- एक दो दिन खाए बिना मर नहीं जाओगे।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/aHycoef

MP Police SI Recruitment 2026 notification out for 504 posts: Check dates, eligibility and physical standards

MP Police SI Recruitment 2026: The MPESB has released the MP Police Subedar and Sub-Inspector Recruitment 2026 notification for 504 posts. O...