Thursday, May 30, 2019

दिल्ली: रॉबर्ट वाड्रा ने विदेश यात्रा की अनुमति मांगी, कोर्ट ने अपना फ़ैसला रखा सुरक्षित

दिल्ली के एक कोर्ट ने रॉबर्ट वाड्रा की एक याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रखा है। वाड्रा ने कोर्ट से चिकित्सा के लिए विदेश यात्रा की अनुमति माँगी थी। वाड्रा ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए यूके और दो अन्य देशों की यात्रा की अनुमति मांगी थी। उन्होंने अपनी याचिका के साथ कोर्ट के समक्ष मेडिकल रिकॉर्ड भी पेश किए थे। प्रवर्तन निदेशालय ने याचिका का विरोध करते हुए कहा, 'वाड्रा गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं और इसी सिलसिले में उनसे पूछताछ की ज़रूरत है।' प्रवर्तन निदेशालय ने यह भी कहा की वाड्रा देश छोड़कर भाग सकते हैं। कोर्ट ने कहा कि वह तीन जून को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद ही अपना निर्णय सुनाएगा।




from न्यूज़ - विडियो - Navbharat Times http://bit.ly/2I6hvec

No comments:

Post a Comment

Kerala SSLC result 2026 likely to be released today: Check list of official websites to download Class 10 scorecards

Kerala SSLC results for 2026 are expected today, May 15. Students can check their Class 10 scores online from the afternoon. The Kerala Boar...