Thursday, May 30, 2019

जनता को नहीं बता पाए AAP को क्यों वोट दें, इसलिए दिल्ली में हारे: अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पत्र लिखकर लोकसभा चुनाव में करारी हार पर अपनी बात रखी है। इस पत्र में केजरीवाल ने पार्टी की हार की वजह बताते हुए कहा कि AAP लोगों को यह नहीं बता सकी कि वे हमें वोट क्यों दें। हालांकि, केजरीवाल ने AAP के कैंपेन के लिए कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि हमने ऐसा प्रचार अभियान चलाया, जो देश में सबसे अच्छे कैंपेन में से एक था। AAP संयोजक केजरीवाल ने पार्टी की हार के दो कारण बताए हैं। उन्होंने कहा कि नतीजे हमारी उम्मीदों के मुताबिक न रहने का पहला कारण यह रहा कि पूरे देश में जो माहौल था, उसका प्रभाव दिल्ली पर भी देखने को मिला। इसके अलावा मतदाताओं ने इस चुनाव को मोदी बनाम राहुल के तौर पर देखा और उसके अनुसार ही अपना वोट दिया।




from न्यूज़ - विडियो - Navbharat Times http://bit.ly/2EGv5Uw

No comments:

Post a Comment

RSSB LDC admit card 2026 released at recruitment.rajasthan.gov.in: Direct link to download hall tickets here

The Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) has issued admit cards for the 2026 Lower Division Clerk (LDC) Grade II and Junior Assistant recr...