प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत का 'डिवाइडर इन चीफ' यानी 'प्रमुख विभाजनकारी' बताने वाली टाइम मैगजीन ने लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद उन पर एक और आर्टिकल छापा है। टाइम की वेबसाइट पर 28 मई को छपे इस आर्टिकल का शीर्षक 10 मई के मैगजीन के कवर पेज के शीर्षक से बिल्कुल उलट है। ताजा आर्टिकल का शीर्षक है- 'मोदी हैज यूनाइटेड इंडिया लाइक नो प्राइम मिनिस्टर इन डेकेड्स' यानी 'मोदी ने भारत को इस तरह एकजुट किया है जितना दशकों में किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया'। PM मोदी की तारीफ वाला टाइम का ताजा आर्टिकल उसकी वेबसाइट पर अभी सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले आर्टिकल में टॉप पर है। आर्टिकल में PM मोदी का एक विडियो भी लगाया गया है।
from न्यूज़ - विडियो - Navbharat Times http://bit.ly/2YTi5CD
No comments:
Post a Comment