Thursday, May 30, 2019

कर्नाटक: दर्द में चार घंटे तक कराहती गर्भवती को नहीं मिला इलाज, नवजात को खोया

अस्पताल और उसके स्टाफ द्वारा एक गर्भवती महिला के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही की एक और बानगी सामने आई है। यह घटना कर्नाक के कोलार से है। वहां के केजीएफ अस्पताल में गर्भवती महिला को दर्द हो रहा था और उसकी देखभाल करने के लिये अस्पताल को कोई भी डॉक्टर या स्टाफ नहीं आया। वह महिला फर्श पर तड़पती और चीखती रही। इस महिला को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां महिला की जान तो बचा ली गई लेकिन उसके बच्चे को नहीं बचाया जा सका। इस बीच खबर है कि केजीएफ अस्पताल प्रशासन ने उस समय ड्यूटी पर तैनात सर्जन को निलंबित कर दिया है। महिला के परिवार वालों की तरफ से फिलहाल कोई शिकायत नहीं दर्ज की गई है।




from न्यूज़ - विडियो - Navbharat Times http://bit.ly/30OYc1s

No comments:

Post a Comment

NEET UG 2026 re-exam: NTA launches verified WhatsApp alerts, issues fraud warning to aspirants

The National Testing Agency has introduced verified WhatsApp alerts for NEET UG 2026 re-examination candidates, enabling direct delivery of ...