करीमनगर के गांव में 60 फुट गहरे कुएं में फंसे दो गांव वालों को पुलिस ने निकाला। माडिपल्ले गांव में हुई इस घटना में सर्किल इंस्पेक्टर ने इन लोगों को कुएं में गिरने के 20 मिनट में ही बचा लिया। एम रवींद्र और मल्लइया कुएं में घुसे थे और वहीं पर फंस गए। करीब 10 बजे हुई इस घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी गई। दोनो कुएं में पड़े कचरे को निकालने गए थे। लोग वहां इकट्ठे हो गए लेकिन कोई भी इन दोनो को निकालने के लिये आगे नहीं आया। जम्मीकुंता के इंस्पेक्टर सृजन रेड्डी ने उन्हें बचाया।
from न्यूज़ - विडियो - Navbharat Times http://bit.ly/2Xf6Rbk
No comments:
Post a Comment