Monday, July 29, 2019

हैदराबाद: बोनालु उत्सव के दौरान बैंकर ने पुलिसकर्मी को किया किस, विडियो वायरल

नल्लकुंटा में बोनालु उत्सव के दौरान 28 वर्षीय शख्स ने एक पुलिसकर्मी को चूम लिया। पुलिस ने उस शख्स के खिलाफ IPC की धारा 353 के तहत पुलिस अधिकारी पर हमला करने का मामला दर्ज कर लिया है। व्यक्ति की पहचान पी भानु के रूप में की गई है, जो एक निजी बैंक का कर्मचारी है। रविवार रात को नल्लकुंटा SI नरसिंह बस्ती में ड्यूटी पर था, जब भानु ने उसे गले लगाकर चूम लिया। SI ने तुरंत उस शख्स को धक्का देते हुए थप्पड़ मार दिया। घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सोमवार को यह मामला पुलिस के सामने आया। नल्लकुंटा पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।




from न्यूज़ - विडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2YuTYhc

No comments:

Post a Comment

WBCHSE semester system under review: Will West Bengal bring back annual Class 11 and 12 exams?

The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...