Sunday, August 30, 2020

Bhopal Building Collapse: स्मार्ट सिटी पार्किंग में गिरा पुराना मकान, दर्जनों वाहन दबे

भोपाल
राजधानी भोपाल के फतेगढ़ स्थित सदर मंजिल के पास स्थित स्मार्ट सिटी पार्किंग में एक पुरानी इमारत भरभरा कर गिर गया है। बिल्डिंग काफी जर्जर थी। भारी बारिश की वजह से इमारत की स्थिति और खराब हो गई थी। पार्किंग में इमारत की दीवार गिरने के बाद कई लग्जरी कार उसके नीचे दब गए हैं। दीवार गिरने से पार्किंग में खड़ी कार पूरी तरह से बर्बाद हो गया है।

टॉपिक- गाड़ियों की खरीदारी: COVID-19 और कंज्यूमर डिस्काउंट्स पर इसका असर

वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और नगर निगम की टीम पहुंच गई है और मौके से मलबा हटाने का काम जारी है। इसके साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि दीवार गिरने से दर्जन भर गाड़ियों को नुकसान हुआ है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/31HEUNZ

No comments:

Post a Comment

WBJEE Pharmacy round 2 seat allotment result 2026 expected to be released soon at wbjeeb.nic.in: Check details here

The WBJEEB is scheduled to announce the Pharmacy Counselling 2026 Round 2 seat allotment result on August 18. Candidates who took part in th...