Sunday, November 29, 2020

kartik purnima 2020 : शिप्रा नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, देखें वीडियो

उज्जैन
कार्तिक पूर्णिमा के दिन एमपी में सभी प्रमुख नदियों में स्नान के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी थी। उज्जैन के शिप्रा नदी में भी श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है। कोरोना के नियमों को दरकिनार के अहले सुबह ही भक्तों की भीड़ नदी के तट पर जमा हो गई थी। यहां सुबह 4 बजे से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का स्नान आरंभ हो गया था। मान्यता है कि आज पवित्र नदियों में स्नान पूजन करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

शादी के एक दिन पहले दुल्हन पहुंची थाना, फ्लैट के लिए 25 लाख मांग रहे डॉक्टर दूल्हे पर कराई FIR

साथ ही मोक्षदायनी शिप्रा नदी में कार्तिक माह की पूर्णिमा पर स्नान करने मात्र से सब पापों और दुखों से मुक्ति मिल जाती है।श्रद्धालु स्नान के बाद यहां दान-पुण्य भी करते हैं। उसके बाद अपने घर लौटते हैं। कई लोग यहां स्नान के लिए पूरे परिवार के साथ आए थे। शिप्रा में स्नान के लिए सिर्फ उज्जैन ही नहीं, पूरे प्रदेश से लोग आते हैं। स्नान के बाद कई लोग महाकाल के दर्शन के लिए भी जाते हैं।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2VgyMIz

No comments:

Post a Comment

MP Police SI Recruitment 2026 notification out for 504 posts: Check dates, eligibility and physical standards

MP Police SI Recruitment 2026: The MPESB has released the MP Police Subedar and Sub-Inspector Recruitment 2026 notification for 504 posts. O...