Wednesday, December 30, 2020

बिहार: गोपालगंज में बड़े गैंगवार की आहट, बाहुबली विधायक के करीबी के घर पर बम-गोली से हमला

गोपालगंज: बुधवार की देर रात गोपालगंज का गोपालपुर इलाका बमों के धमाके और फायरिंग से थर्रा उठा। अब इलाके में लोगों को बड़े गैंगवार की आहट सुनाई दे रही है। क्योंकि ये हमला गोपालगंज के बाहुबली विधायकर अमरेंद्र पांडेय ऊर्फ पप्पू पांडेय के खासमखास पर हुआ है।

बाहुबली विधायक के करीब के घर हमला
गोपालगंज के लाछपुर गांव में विधायक पप्पू पांडेय के करीबी शैलेष ओझा का घर है। शैलेष विक्रमपुर पंचायत के मुखिया भी है। बताया जाता है की मुखिया शैलेश ओझा जदयू विधायक पप्पू पांडेय उर्फ अमरेन्द्र कुमार पांडेय के करीबी हैं। ये पप्पू पांडेय के काम को देखते हैं और उनके साथ ही रहते हैं।

बाइक सवार अपराधियों ने किया हमला
बुधवार की देर शाम दो बाइक पर सवार चार की संख्या में अपराधी आये और मुखिया के घर के ऊपर एक गोली फायर की। जबतक लोग कुछ समझ पाते तबतक अपराधियों ने एक के बाद एक तीन बम फोड़े और मौके से फरार हो गए। फायरिंग और बमबाजी की घटना में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन धमाके इतने जोरदार थे कि घर की खिड़की और दरवाजों के शीशे टूट गए। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

हाल ही में JDU विधायक पप्पू पांडेय के करीबी देवेन्द्र पांडेय और पंचायत समिति सदस्य पप्पू पांडेय की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। ये वारदात भी गोपालपुर थाना इलाके में ही राजापुर बाजार में दिनदहाड़े अंजाम दी गई थी।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3aXnUsi

No comments:

Post a Comment

WBCHSE semester system under review: Will West Bengal bring back annual Class 11 and 12 exams?

The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...