Wednesday, December 30, 2020

शर्मनाक: मुजफ्फरपुर में घर से लड़की को अगवा कर गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

मोहम्मद इमरान, मुजफ्फरपुर: जिले के​ कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर मुहल्ले में गैंगरेप की वारदात से हड़कंप मच गया है। आरोप है कि घर में घुस कर 4 युवकों ने युवती को अगवा करके गैंगरेप किया है। युवती मंगलवार की रात करीब 10 बजे आंगन में सूखा कपड़ा उतारने गई थी। आंगन में पहले से ही युवक घात लगाए बैठे थे। युवती को आंगन में पहुंचते ही मुंह दबा कर अगवा कर लिया। उसके बाद बारी बारी से युवती का रेप किया। बुधवार की सुबह मुहल्ले के तालाब के पास अचेत अवस्था में युवती के मिलने से सनसनी फ़ैल गई। इसकी सूचना युवती के परिजन को दी गई तब जाकर मामले से पर्दा उठा। स्थानीय लोगों और परिजनों के सहयोग से दो युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

ऐसे हुई वारदात
बताया जाता है कि मंगलवार कि रात युवती के परिजन घर में ही मौजूद थे। रात के खाने के बाद परिजनों को ध्यान में आया कि सूखने के लिए डाला गया कपड़ा आंगन में ही है। उसके बाद युवती को कपड़ा आंगन से लाने के लिए कहा गया। युवती आंगन में गई लेकिन घंटो बाद भी वापस नहीं लौटी। परिजनों ने खोजबीन शुरू किया तो कुछ पता नहीं चला। परिजनों की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लेकिन कुछ पता नहीं चला। रात में सभी अपने घर चले गए। सुबह में स्थानीय लोगों ने युवती को पोखर के पास अचेत अवस्था में होने की बात कही। इसके बाद परिजनों ने वहां जा कर पूरे मामले को जाना। इसकी सूचना कांटी थाना को दी गई।

दो आरोपी चढ़े घरवालों के हत्थे
युवती के बताने पर परिजन और स्थानीय लोगों ने दो युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया है। वहीं कांटी व महिला थाना की पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मौके पर एएसआई हरीबल्लभ कुमार ने बताया कि रेप की घटना हुई है। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अब परिजनों का बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज किया जाएगा।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2WYuciM

No comments:

Post a Comment

WBCHSE semester system under review: Will West Bengal bring back annual Class 11 and 12 exams?

The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...