Tuesday, December 29, 2020

झारखंड: बड़े हादसे पर पड़ गई कृषि मंत्री की नजर, बीच सड़क पर उपलब्ध कराई सहायता

रवि सिन्हा, रांची: झारखंड में रामगढ़ जिले के केजिया घाटी में बुधवार सुबह बस, ट्रक और कार आपस में भिड़ गए। इस हादसे में कई लोग घायल हो गये। हादसे के वक्त राज्य के कृषि मंत्री बादल एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रांची से बोकारो जा रहे थे, उन्हें प्रशासनिक अधिकारियों ने रूट बदल कर जाने की सलाह दी, लेकिन कृषिमंत्री ने मानवीयता का परिचय देते हुए रूट बदल कर कार्यक्रम स्थल जाने की जगह पहले दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था कराई।

कृषि मंत्री ने मौके पर उपलब्ध करवाई सहायता
प्राप्त जानकारी के अनृसार राज्य के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल को बुधवार सुबह बोकारो कार्यक्रम में जाने के दौरान सिकीदारी घाटी में प्रशासन की ओर से रूट बदल कर दूसरे रास्ते से जाने की सलाह दी गयी। उन्हें यह जानकारी दी कि सिकिदिरी घाटी में धनबाद से आ रही नवल ट्रेवल्स की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। प्रशासन की ओर से बादल को दूसरे रूट से जाने की सलाह को मानने से इनकार करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि वे पहले दुर्घटना स्थल पर जाएंगे। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद कृषिमंत्री ने स्थानीय थाना प्रभारी, ग्रामीणों और मुखिया, प्रखंड के कार्यकर्ताओं सहित सभी लोगों से मुलाकात की और उनसे पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली। बादल ने तुरंत रिम्स सुपरिटेंडेंट से बात कर उन्हें त्वरित चिकित्सा के लिए निर्देश दिया। बादल ने पुलिस अधीक्षक से भी बात कर थाना प्रभारी सहित ग्रामीणों की प्रशंसा की और उनसे कहा कि आने वाले दिनों में प्रशासन के द्वारा इन्हें सम्मानित किया जाएगा।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/34WYKG6

No comments:

Post a Comment

MP Police SI Recruitment 2026 notification out for 504 posts: Check dates, eligibility and physical standards

MP Police SI Recruitment 2026: The MPESB has released the MP Police Subedar and Sub-Inspector Recruitment 2026 notification for 504 posts. O...