Wednesday, December 30, 2020

बिहार: चोरों ने पुलिसवाले के घर पर ही कर दिया हाथ साफ, ले उड़े लाखों का माल

चंचल कुमार, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्हें पुलिसवालों का तो डर ही नहीं रहा। ऐसा नहीं होता तो एक पुलिसवाले के घर से ही लाखों का माल कैसे उड़ा लिया जाता। मामला जमालपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर - मुंगेर मुख्य पथ पर श्रीराम पेट्रोल पम्प के बगल में बने पिछले चार दिनों से खाली पड़े घर का है। इस घर को दो दिन पहले चोरों ने अपना निशाना बना लिया।

पुलिसवाले के घर में चोरी
जब वारदात का खुलासा हुआ तो पता चला कि इस घर में तीन भाई सुधीर कुमार सुमन (बिहार पुलिस ), सुनील कुमार सुमन (सीआरपीएफ )और मुकेश कुमार मुकुल (बीएसएफ ) कार्यरत है। इतना ही नहीं घर के बाहर बिहार पुलिस का बोर्ड भी लगा लगा था, फिर भी बेखौफ चोरों ने आराम से सेंधमारी कर दी। सुनील कुमार सुमन ने बताया कि पूरा परिवर एक श्राद्ध कर्म में शामिल होने पिछले चार दिनों से खड़गपुर गया हुआ था। जब सुबह में पड़ोसी ने फोन किया तो वो घर लौटे, ताला टूटा हुआ था और लगभग ढाई लाख रुपये के जेवरात और लगभग एक लाख रुपये कैश चोर ले गए। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2KSh4JE

No comments:

Post a Comment

WBCHSE semester system under review: Will West Bengal bring back annual Class 11 and 12 exams?

The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...