Tuesday, December 29, 2020

Indore के स्वच्छता मॉडल को देख गदगद हुए केंद्रीय मंत्री, अधिकारियों से जाना नंबर वन होने का राज

इंदौर
केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर एक दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे थे। यहां उन्होंने कलेक्टर कमिश्नर के साथ स्वच्छता अभियान को लेकर बैठक की और इंदौर के नंबर वन बने रहने के राज भी जाने हैं। मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इंदौर पूरे देश के लिए नजीर है, साफ-सफाई में यहां हर लोगों का सहयोग मिलता है। इसी वजह से यह शहर स्वच्छता में टॉप है।

महाकाल मंदिर में नए साल की व्यवस्था, 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक बंद रहेगा नंदी हॉल

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों और आम जनता के बीच तालमेल की वजह से साफ-सफाई में इंदौर अग्रणी शहर बना हुआ है, इस मॉडल से देश के अन्य नगर निगमों को सीख लेनी चाहिए। आने वाले समय में देश भर में वर्कशॉप आयोजित किए जाएंगे, जिसमें यह बताया जाएगा कि आखिर इंदौर स्वच्छता के मामले में लगातार नंबर वन क्यों है, उन्होंने कहा कि इंदौर का मॉडल पूरे देश में लागू किया जाएगा।

भय्यू महाराज की बेटी कुहू अपने हाथ में ले सकती है आश्रम की कमान, पहली बार खुल कर की बात

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि यहां के अधिकारियों के प्रयास काफी महत्वपूर्ण हैं। देश के लोग यहां से बहुत कुछ सबक ले सकते हैं। यहां के अधिकारी और नेता भी बहुत समझदार थे। शहर के हिसाब से लोगों ने यहां काम किया है। मैं आगे आकर भी इंदौर के बारे में सब कुछ समझूंगा।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2X1f4RL

No comments:

Post a Comment

WBCHSE semester system under review: Will West Bengal bring back annual Class 11 and 12 exams?

The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...