Sunday, January 31, 2021

Araria News : अररिया में अपराधियों का कोहराम, चावल कारोबारी की गोली मारकर हत्या

राहुल कुमार ठाकुर, अररिया: फारबिसगंज में अपराधियों में पुलिस का इकबाल समाप्त होता नजर आ रहा है। 42 दिन पहले शहर में सरेशाम दवा कारोबारी पवन केडिया हत्याकांड की गुत्थी अभी पुलिस सुलझा भी नहीं पाई थी कि अपराधियों ने चावल व्यवसायी अमन गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को बथनाहा थाना क्षेत्र के बथनाहा-वीरपुर मार्ग में सोनापुर और भोड़हर के बीच बालुगढ़ गांव के नजदीक अंजाम दिया गया। अपराधियों ने कारोबारी के साथ मौजूद उनके कर्मचारी को भी गोली मार दी। रविवार की शाम हुई इस वारदात में अपराधी कारोबारी की हत्या कर ढाई लाख रुपये भी लूट ले गए हैं।

6 हथियारबंद अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम
घायल कर्मचारी राहुल गुप्ता के मुताबिक दोनों लोग भोड़हर से बकाए पैसे की वसूली कर फारबिसगंज लौट रहे थे। इसी दौरान सोनापुर और भोड़हर के बीच बालुगढ़ गांव के समीप तीन बाइक पर सवार कुल 6 हथियारबंद अपराधियों ने उनलोगों को घेर गोली मार दी और ढाई लाख रुपये लूट बथनाहा की तरफ भाग निकले।

विधायक समेत पुलिस अधिकारी पहुँचे अस्पताल
घटना की जानकारी मिलते ही फारबिसगंज के बीजेपी विधायक विद्यासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी, प्रभारी डीएसपी श्रीकांत शर्मा, फारबिसगंज थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेन्दु, अनि विजेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल इस मामले में प्रभारी डीएसपी कुछ भी कहने से बचते नजर आए। वहीं फारबिसगंज बीजेपी विधायक ने घटना पर चिंता जाहिर की।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3ctUOBe

No comments:

Post a Comment

WBCHSE semester system under review: Will West Bengal bring back annual Class 11 and 12 exams?

The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...