Sunday, January 31, 2021

Bihar Samachar: बिहार में आपदा का जोखिम होगा कम? सभी पंचायतों में 10-10 युवाओं को दी जा रही ट्रैनिंग

हनुमतेश्वर दयाल,पालीगंज। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से आपदा के समय जोखिम को कम करने के लिए 12 दिन से चल रहा प्रशिक्षण संपन्न हो गया। इस मौके पर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व्यासजी ने कहा कि आपदाओं के जोखिम को कम करने के लिए लोगों को जागरूक करते रहना होगा। वे बिहटा में आपदा जोख़िम न्यूनीकरण के लिये एसडीआरएफ परिसर में आयोजित 12 दिवसीय ट्रेनिंग के पहले बैच के ट्रेनिंग संपन्न होने के मौके पर संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सभी पंचायत में 10-10 ऐसे उत्साही युवकों को ट्रेनिंग देंगे, जो आपदा के समय जोखिम को कम कर सके। यह प्रशिक्षण सभी पंचायतों में 10-10 युवा को प्रशिक्षित होने तक जारी रहेगा। ये प्रशिक्षित युवा समाज में किसी भी प्रकार के आपदा में पहले रेस्पांडर होंगे। इस मौके पर पूर्णिया जिले के अमौर प्रखंड के सभी 40 प्रशिक्षित को पारितोषिक, प्रशिक्षण प्रमाण पत्र और प्रशिक्षण के बाद परीक्षा में टॉप तीन वालंटियर को मैडल दिया गया। इस मौके पर उन्होंने कोरोना का खतरा और इससे बचने की जानकारी दी।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/39ysDPI

No comments:

Post a Comment

WBCHSE semester system under review: Will West Bengal bring back annual Class 11 and 12 exams?

The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...