Friday, January 1, 2021

नए साल की शुभकामनाओं के साथ राबड़ी देवी ने साधा बिहार के सीएम पर निशाना, कहा- नीतीश की चलती तो JDU पर नहीं चढ़ती BJP

पटना। एक बार फिर बीजेपी और जेडीयू के टूट की आशंकाओं के साथ बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी अब बयानों के दौर में शामिल होती नजर आ रही हैं। नव वर्ष की बिहारवासियों को शुभकामनाएं देने के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शुक्रवार को सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। राबड़ी देवी ने कहा कि बीजेपी और जेडीयू में क्या चल रहा है, ये देश- दुनिया देख रही है। आपस में दोनों दलों की लड़ाई चल रही है। इस बार नीतीश कुमार की नहीं चल रहा है। अगर नीतीश कुमार की चलती होती तो बीजेपी जेडीयू पर चढ़ी नहीं होती।

वहीं अधिकारियों के तबादले को लेकर राबड़ी देवी ने कहा कि ये नीतीश कुमार के मन मुताबित नहीं हो रहा है। बीजेपी के दवाब में हो रहा है। बहरहाल राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है। डॉक्टर से आज भी उनके बारे में बात हुई है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2L70kye

No comments:

Post a Comment

SGPGI Nursing Officer admit card 2026 released at sgpgims.org.in: Direct link to download hall tickets here

The SGPGI Nursing Officer recruitment process has entered its final stage with the release of the city intimation slip and the admit card ex...