Sunday, February 28, 2021

युवक ने Amzon को लगाया 17 लाख का चूना, ऑर्डर कैसिंल कर वापस करता था नकली सामान

ग्वालियर
शहर की साइबर क्राइम पुलिस ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। वह ऑनलाइन शॉपिंग साइट से धोखाधड़ी करता था। पहले वह सामान ऑर्डर करता था, सामान पहुंचने पर वह उसे कैंसिल कर रिफंड लेता था। साथ ही सामान को शातिराना अंदाज में बदल कर उसे वापस करते थे। इस दौरान वह अपना भेजा हुआ पैसा कंपनी से वापस हासिल कर लेता था। शातिर ठग विभिन्न कंपनियों को डुप्लीकेट कंप्यूटर, आईफोन, प्रोसेसर, एलईडी, और मदर बोर्ड आदि भेज देता था।

दमोह के दंगल में 'जोर' लगा रही है बीजेपी, सामने हैं ये मुश्किलें

पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 17 लाख का माल बरामद किया है। दरअसल, अमेजन कंपनी के प्रतिनिधि ने पिछले दिनों साइबर क्राइम पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि कोई युवक उन्हें पहले सामान का ऑर्डर करता है और बाद में कैंसिल करके उनके असल सामान को बदल देता है और डुप्लीकेट सामान भेज देता है। अभी तक यह शातिर उन्हें यानी अमेजन कंपनी को 17 लाख रुपए की चपत लगा चुका है।

MP के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले, 'पीएम ने टीका लगवाकर तोड़ा भ्रम, विद्वानों के मुंह पर लगा ताला'

सूचना पर सक्रिय हुई साइबर क्राइम पुलिस ने जब सोशल साइट पर शॉपिंग करने वालों का रिकॉर्ड खंगाला तो उसकी नजर में दिव्यांशु चौहान नामक एक युवक आया जो साइंस ग्रेजुएट होने के साथ ही ग्वालियर के सिटी सेंटर इलाके में रहता था। उसे पकड़कर जब पूछताछ की गई तो उसने कई शॉपिंग साइट पर फ्रॉड करने की बात कबूली है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2ObvDcA

No comments:

Post a Comment

WBCHSE semester system under review: Will West Bengal bring back annual Class 11 and 12 exams?

The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...