Sunday, February 28, 2021

MP के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले, 'पीएम ने टीका लगवाकर तोड़ा भ्रम, विद्वानों के मुंह पर लगा ताला'

भोपाल
पीएम मोदी ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। वहीं, एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने टीका लगवाकर लोगों का भ्रम तोड़ा है। साथ ही उन लोगों के मुंह पर ताला लग गया है जो वैक्सीन को लेकर भ्रम फैला रहे थे।

दमोह के दंगल में 'जोर' लगा रही है बीजेपी, सामने हैं ये मुश्किलें

उन्होंने कहा कि भ्रम फैला रहे विद्वानों के मुंह पर अब ताला लग गया है। अब लोगों में कोरोना वैक्सीन के प्रति विश्वास बढ़ेगा। वहीं, गुलाम नबी आजाद की तारीफ पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अब हम नहीं कहते, जमाना कहता है जो नेता परिवारवाद से अलग है, वो मोदी की तारीफ करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर हमला किया है।

भोपाल में कहां लगेगा फ्री में कोरोना का टीका, किन अस्पतालों में देने होंगे पैसे, जानें सब कुछ

नरोत्तम मिश्रा ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता की मां पर हमले को लेकर कहा कि बौखलाहट और अकुलाहट अब ममता बनर्जी में दिख रही है। बुजुर्ग मां पर हमला उसी का नतीजा है। इसके साथ ही सीपीएम नेता सीताराम येचुरी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में त्रिशंकु सरकार बनी तो ममता बनर्जी बीजेपी के साथ होंगी। इस पर पलटवार करते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अब किसी का गठबंधन आप्रसंगिक हो चुका है। पश्चिम बंगाल में किसी गठबंधन को कोई फायदा नहीं होगा। भारी बहुमत के साथ छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार बनाएगी।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3r8A2vM

No comments:

Post a Comment

WBCHSE semester system under review: Will West Bengal bring back annual Class 11 and 12 exams?

The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...