Saturday, February 27, 2021

viral video : कोटा में घूस लेने वाले पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, बताया कैसे चलता है रिश्वत का ' तंत्र '

कोटा।
पुलिसवालों की ओर से रिश्वत मांगने का मामला नया नहीं है। यह भी सही है कि पुलिस कर्मियों के द्वारा रिश्वत मांगना अब जनसाधारण की धारणा बन गई है। ताजा मामला राजस्थान की शिक्षा नगरी कोटा का है। यहां एक पुलिस कांस्टेबल बाइक को छोड़ने की एवज में 20 हजार की रिश्वत मांगता कैमरे में कैद हो गया। यही नहीं रिश्वत नहीं देने पर कांस्टेबल ने युवक को यह तक धमकी दे दी कि वो उसे स्मेक का मुलजिम बना देना। कांस्टेबल यहां भी नहीं रूका , वो युवक को सीआई के नाम की धमकी भी देता रहा।
इस पूरे घटनाक्रम का क्लाईमैक्स कोटा शहर के गुमानपुरा इलाके में घटित हुआ। वहीं अब वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

गोतस्करी में राजस्थान पुलिस पर फिर उछला कीचड़, तस्कर के कबूलनामे का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर उठ रहे हैं सवाल
सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद अब लोग कोटा पुलिस चरित्र के सवाल उठा रही है। लोगों का कहना है कि आखिर राजस्थान की पुलिस किस हद तक पहुंच रही है। बाइक को छोड़ने की एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाले पुलिस कांस्टेबल का नाम पांचाराम बताया जा रहा है।


कैसे घटित हुई घटना
आपको बता दें कि वीडियो बनाने वाला व्यक्ति बोल रहा है कि वह भी दो-तीन पुलिसकर्मियों को भी जानता है। तब कांस्टेबल पाचाराम बोल रहा है कि किसी के जानने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। मामले में हम चार आदमी हैं। जिनके नाम भी वह बोल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार वीडियो 26 फरवरी को रिकॉर्ड हुआ है।

viral video : भरतपुर में युवक की पेड़ से बांधकर की पिटाई, मामला दर्ज

पुलिस जुटी जांच में
मिली जानकारी के अनुसार वीडियो सामने आने के बाद अब कोटा शहर जिला पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी गई है। साथी वीडियो में नजर आ रहा पुलिस कॉन्स्टेबल पाचाराम, जिन पुलिसकर्मियों के नाम ले रहा है उसकी भी पुलिस जांच की जा रही है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3swB4lq

No comments:

Post a Comment

WBCHSE semester system under review: Will West Bengal bring back annual Class 11 and 12 exams?

The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...