पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानि 2 मार्च को इलेक्ट्रिक बस से विधानसभा पहुंचे। आपको बता दें कि आज ही सीएम नीतीश कुमार ने 12 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। अब प्रदूषण रहित ये बसें पटना के आम लोगों की सेवा में सड़कों पर दिखेंगी। नीतीश कुमार के मुताबिक उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। नीतीश ने कहा कि ये परिवहन विभाग की अच्छी पहल है। हालांकि किराए के मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका निर्धारण परिवहन विभाग करेगा।
from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3bKMX08
No comments:
Post a Comment